मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने की शिष्टाचार मुलाकात
रांची, 30 जुलाई: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक के दौरान राज्य के विकास और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में हुई बातचीत के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई।
मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन तथा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (खनन) के अधिशासी निदेशक वी. मानवटी भी उपस्थित रहे।
