खेलरांची

रांची में साईं ट्रायल 10–11 मार्च को, 12–16 वर्ष के खिलाड़ियों को मौका

रांची: साईं एसटीसी रांची के लिए विभिन्न खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल 10 एवं 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया प्रातः 08:00 बजे से Birsa Munda Football Stadium में होगी।

ट्रायल में तीरंदाजी (बालक), एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका), हॉकी (बालक एवं बालिका – आवासीय), फुटबॉल (बालिका) तथा एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका – गैर आवासीय) वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

12 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए अवसर
इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 1 अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह ट्रायल प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

आवश्यक दस्तावेज
ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा:

खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि से एक वर्ष के भीतर पंजीकृत)

सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति एवं मूल दस्तावेज

हाल के दो पासपोर्ट साइज फोटो

खेल के अनुरूप उचित किट

भत्ता नहीं दिया जाएगा
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता, आवास या भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जगन टोपनो से मोबाइल नंबर 99395 84419 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *