सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम को मिला मारुति सुजुकी ईको सेवा वाहन
मानव सेवा को मिलेगी नई गति, स्वामी सदानंद जी महाराज ने किया लोकार्पण
रांची : पुंदाग स्थित एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम के अंतर्गत संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम (सत्य प्रेम सभागार) को मानव सेवा कार्यों के लिए एक नई सौगात मिली है। आश्रम को बाबा एग्रो फूड लिमिटेड के निदेशक मनीष कुमार साहु के सौजन्य से प्रदान किए गए मारुति सुजुकी ईको (Eeco) सेवा वाहन का लोकार्पण एवं शुभारंभ परम पूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज ने श्रीफल फोड़कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का वातावरण बना रहा। स्वामी सदानंद जी महाराज ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज के निराश्रित, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए अपना तन, मन और धन समर्पित करता है, वही वास्तविक अर्थों में प्रभु की आराधना करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा वाहन आश्रम के सेवा कार्यों को नई गति देगा और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गुरुदेव ने इस पुनीत कार्य के लिए मनीष कुमार साहु एवं उनकी धर्मपत्नी राखी साहु के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें विशेष आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवाभावी दंपति समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनके सहयोग से आश्रम की सेवा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा वाहन आश्रम में निवासरत निराश्रितजनों के आवागमन, जरूरतमंदों के रेस्क्यू, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं, सेवा सामग्री के परिवहन तथा विभिन्न सामाजिक और मानवीय सेवा कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इससे सेवा कार्यों की गति और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, निर्मल छावनिका, शिवभगवान अग्रवाल, पंकज पोद्दार, रंजीत गाड़ोदिया, मनीष साहु, नंदकिशोर चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, नवल अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मनीष जालान, अरविंद पांडे, विशाल जालान, प्रभास गोयल, दिलीप अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुशील नारसरिया, अरुण जाजोदिया, मनीष सोनी, शिव अग्रवाल, विष्णु सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुरेश भगत, तुषार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
