Ranchi : आज मोराबादी स्तिथ बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता, 2023 का आयोजन किया गया. इस आयोजन में तीरंदाजी ,गुलेल, मटका दौड़, गेडी दौड़, भारा दौड़ एवं सेकोर खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न प्रखंडों से कुल 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, रांची श्री दिनेश कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार खाखा, उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण, पूर्व ओलंपियन श्री मनोहर टोपनो, पद्मश्री एवं ओलंपियन श्रीमती दीपिका कुमारी, झारखंड खेल प्राधिकरण के खेल सलाहकार श्री देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची श्री शिवेंद्र कुमार सिंह , सभी डे बोर्डिंग प्रशिक्षक उपस्थित थे. इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
मटका दौड़ प्रथम स्थान
सलोनी कुमारी द्वितीय स्थान -कविता कुमारी
तृतीय स्थान- कमालिका कुमारी
तीरंदाजी बालक
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/10/archary-1024x681.jpg)
1 करण पातर 2 राजेश उरांव 3 रोशन राज खाखा
बालिका वर्ग
1 मेघा तिर्की 2 अंजू 3 रानी कुमारी
गुलेल प्रतियोगिता
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/10/gurdel-1024x681.jpg)
1 असीम आईन्द 2 करम मुंडा 3 तपन रावत
डैडी दोड
![](https://socialnewssearch.com/wp-content/uploads/2023/10/matka-1024x681.jpg)
1 इग्नू उराव 2 असीम 3 जितेंद्र राम बेड़िया