Home

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर रांची में आयोजित हुई ‘रन फॉर इंटरनेशनल ओलंपिक’ दौड़

पूर्व ओलंपियन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और युवाओं ने लिया हिस्सा, फिट इंडिया का दिया संदेश

रांची, 23 जून। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी (JSS) द्वारा मंगलवार को रांची में ‘रन फॉर इंटरनेशनल ओलंपिक’ दौड़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना था।

दौड़ सुबह 7:30 बजे पुराना विधानसभा परिसर से प्रारंभ हुई और धुर्वा गोलचक्कर होते हुए पुनः पुराना विधानसभा पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, युवा खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी शामिल हुए।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिल्वानुस डुंगडुंग का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर 1980 मास्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता को आईपीएस अधिकारी द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सिल्वानुस डुंगडुंग ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर

इस अवसर पर डॉ. सरोजनी लकड़ा ने कहा कि झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी का उद्देश्य पूर्व खिलाड़ियों की पहचान को संरक्षित रखना, युवा खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना तथा राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सकारात्मक जीवनशैली का भी माध्यम है।

बड़ी संख्या में शामिल हुए खिलाड़ी और खेल प्रेमी

झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी के महासचिव एवं ने बताया कि दौड़ में राज्य के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, ओलंपियन, युवा खिलाड़ी तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में सावित्री पूर्ति, तिलोसफर एक्का, जेवियर गिद्ध, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, सुनील कच्छप, वी.एन. खलखो, एलेक्सियस लकड़ा, शिव रमन, सुनील कुल्लू, नमन सूरीन, सलोमी पूर्ति, शाहिना किस्पोट्टा, निकोलस खलखो, सरिता लकड़ा, पुनिता मिंज, अनीमा मिंज, प्रिया, शम्मी, मनोज टोपनो, सुमन तिर्की, जीवन डांग, जोसेफ, अरुण, वरुण कुमार, मनोरंजन प्रसाद, बीरेन्द्र लकड़ा और कमल होरो सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन का मिला सहयोग

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन के माध्यम से ओलंपिक मूल्यों—उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान—का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों और युवाओं को खेलों से जुड़ने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *