रांची

राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में आरयू के छात्रों ने लहराया परचम

रांची, 14 मार्च । एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 39 वें अंतर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के छात्रों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एआईयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा महोत्सव में देश भर से आए विश्वविद्यालयों के लगभग 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने वाद-विवाद और मिमिक्री में जीत हासिल की। वाद विवाद में आदित्य और प्रणव राम तिवारी ने प्रथम स्थान एवं मिमिक्री में आयुष अंजन दुबे ने चौथा स्थान अर्जित कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। टीम मैनेजर सुजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अध्ययन परिषद(सीवीएस) की उपनिदेशक डॉॅ स्मृित सिंह ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि छात्रों की सफलता पर विश्वविद्यालय के छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) धर्मेंद्र कुमार सिंह, डीएसडब्लू प्रोफेसर सुदेश कुमार साहू, कुलसचिव डॉ गुरुचरण साहू, निदेशक सीवीएस डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ किशोर सुरिन, समन्वयक डिपार्टमेंट ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स डॉ नियति कल्प सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *