रांची

RPF का ऑपरेशन “सतर्क” : बिहार ले जा रहे 85 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन

Ranchi : आरपीएफ पोस्ट हटिया ने ऑपरेशन “सतर्क” के तहत एक बड़ी कार्रवाई की। आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी निभाते हुए, हटिया रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 और 02 पर संदिग्ध व्यक्तियों और एक लावारिस बैग की तलाशी लेने पर कुल 85 बोतल शराब बरामद की गई। शराब का अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,02,000/- बताया गया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब बिहार ले जाने की योजना

कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए, जो अवैध रूप से शराब ले जा रहे थे। इनमें नवजीत कुमार (अरवल, बिहार), मुकेश कुमार सिंह (रांची, झारखंड) और महेश सोनी (रांची, झारखंड) शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शराब को रांची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 (हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस) के जरिए बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।

साथ ही, एक अन्य मामले में मुख्य द्वार के पास 18 बोतल शराब लावारिस हालत में मिली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब को रांची से खरीदकर ट्रेन संख्या 18624 (हटिया–इस्लामपुर एक्सप्रेस) से बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचने की योजना बना रहे थे।

ऑपरेशन

शराब जब्त, आरोपियों को आबकारी विभाग सुपुर्द

सभी बरामद शराब को विधिवत जब्त कर आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस ऑपरेशन में आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, उप निरीक्षक उज्ज्वल कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, तथा स्टाफ बसंत सोय, राजेश रौशन, दिनेश प्रसाद, बसंती कुमारी, निधि कुमारी और अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *