बोकारो

बोकारो में पुलिस वर्दी में डकैती की कोशिश नाकाम, शोरूम कर्मचारियों की सतर्कता से बची बड़ी चोरी

तनिष्क


बोकारो:
जिले के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर के तनिष्क शोरूम में रविवार शाम एक बड़ी डकैती की कोशिश नाकाम हो गई। सात युवक पुलिस की वर्दी पहनकर शोरूम में घुसे थे, लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर बजाया गया एलार्म उनकी योजना विफल कर गया।

शोरूम मैनेजर अनिल कुमार के अनुसार, सबसे पहले पांच युवक शोरूम में दाखिल हुए, जिनमें से दो पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने खुद को स्पेशल टास्क फोर्स का कर्मी बताया और सुरक्षा ऑडिट का बहाना कर शोरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण और अन्य सुरक्षा इंतजामों के बारे में जानकारी ली और हाल ही में हुई लूट की घटनाओं का जिक्र किया।

इन वर्दीधारी युवकों ने कुछ तस्वीरें दिखाकर कर्मचारियों से पूछा कि क्या इन लोगों को पहले ग्राहक के रूप में देखा गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक जगह इकट्ठा होने के लिए कहा। मैनेजर अनिल कुमार को शक हुआ और उन्होंने पहचान पत्र दिखाने और स्थानीय थाना प्रभारी से बात करने की मांग की।

इसी बीच गेट पर मास्क लगाए दो अन्य युवक अंदर घुसने लगे। शोरूम में तैनात सशस्त्र गार्ड रघु महतो ने उन्हें रोककर मास्क हटाने को कहा। इसके बाद युवक और गार्ड के बीच कहासुनी शुरू हुई। एक युवक ने गार्ड को खींचकर उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद सभी डकैतों ने पिस्टल निकालकर लगभग 30 कर्मचारियों और दो दर्जन ग्राहकों को धमकाते हुए गहने और नकदी देने को कहा।

शोरूम की सतर्कता और समय पर एलार्म बजाने के कारण डकैत भागने में सफल रहे, और किसी को चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *