रांची

RMC का अल्टीमेटम: अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने वालों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

Ranchi: रांची नगर निगम यानि RMC ने शहर के वार्ड संख्या 01 से 05 और वार्ड संख्या 30 से 33 के निवासियों के लिए एक सख्त चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में ‘स्यूवरेज एंड ड्रेनेज जोन-1’ योजना के तहत पाइप बिछाने का कार्य प्रगति पर है, लेकिन निगम के संज्ञान में आया है कि कई स्थानीय लोग बिना किसी आधिकारिक अनुमति के अपने घरों के जल निकासी कनेक्शन को मैनहोल और इंस्पेक्शन चैंबर से जोड़ रहे हैं।

इस अवैध गतिविधि के कारण चैंबर ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगे हैं और जगह-जगह जल-जमाव की गंभीर स्थिति बन रही है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि आगे से ऐसी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी निवासियों से सख्त लहजे में अपील की है कि बिना उचित अनुमति के किसी भी प्रकार का जल निकासी कनेक्शन मैनहोल या चैंबर में न जोड़ें। निगम ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी कोई अवैध कनेक्शन पाया जाता है, तो रांची नगर निगम संबंधित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी विधि-सम्मत कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *