खेल

रेंशी सुनील किस्पोट्टा दिल्ली रवाना

नई दिल्ली | 17 अप्रैल 2026

ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 19 अप्रैल तक तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

रेंशी सुनील किस्पोट्टा इस चैंपियनशिप में आधिकारिक रूप से शामिल होंगे और आयोजन की व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,

«“देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को खास बनाती है। हमारा मुख्य उद्देश्य इस आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाना है।”»

यह चैंपियनशिप न केवल खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करेगी, बल्कि कराटे खेल के विकास को भी नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *