कारोबार

बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो सबसे आगे, 10 महीनों में जुड़े 24.37 लाख नए ग्राहक

बिहार और झारखंड में साल 2025 के दौरान रिलायंस जियो ने मोबाइल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए रखा है। टेलीकॉम नियामक संस्था TRAI के जनवरी से अक्टूबर तक के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में जुड़े नए मोबाइल ग्राहकों में से 85 फीसदी से अधिक अकेले रिलायंस जियो से जुड़े हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड सर्किल में जनवरी से अक्टूबर तक कुल 28.55 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े, जिनमें से लगभग 24.37 लाख ग्राहक रिलायंस जियो के रहे। इस मामले में भारती एयरटेल दूसरे स्थान पर रहा, जिसने करीब 5.76 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं वोडाफोन-आइडिया ने लगभग 1.53 लाख नए ग्राहकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

दूसरी ओर, सरकारी कंपनी बीएसएनएल को इस दौरान नुकसान उठाना पड़ा और उसने करीब 3.10 लाख मौजूदा ग्राहक खो दिए। इसी अवधि में बिहार-झारखंड सर्किल की टेली डेंसिटी बढ़कर 58.18 प्रतिशत हो गई, जो देश में सबसे कम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *