खेल

रणजी ट्रॉफी: शरणदीप सिंह का शतक, झारखंड ने पहले दिन 259/6 बनाए

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में झारखंड ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 259 रन बना लिए।

टीम की पारी के नायक रहे शरणदीप सिंह, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए 115 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान विराट सिंह ने 41 रन और आदित्य सिंह ने 29 रन का योगदान दिया।

आंध्र प्रदेश की ओर से गेंदबाज़ी में के. वी. शशिकांत सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं सौरभ कुमार ने 2 विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल झारखंड के लिए सकारात्मक रहा है, और टीम दूसरे दिन बड़ी बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *