रांची के पार्थ सिंह बने देश के सबसे तेज धावक, 10.52 सेकेंड में जीता स्वर्ण पदक

40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, उड़ीसा में झारखंड के एथलीटों की शानदार शुरुआत
भुवनेश्वर : उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। रांची के पार्थ सिंह ने बालक अंडर-20 वर्ग में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.52 सेकेंड में पूरा करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और देश के सबसे तेज धावक बन गए।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली तथा उड़ीसा एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के कई एथलीट फाइनल और सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
इस शानदार उपलब्धि पर राज्य के खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक, जे.ए.ए. अध्यक्ष सी.डी. सिंह, सचिव एस.के. पांडे, प्रभाकर वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने पार्थ सिंह सहित पूरी टीम को बधाई दी।
अन्य प्रमुख प्रदर्शन:
- बालिका अंडर-16: ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम) – 60 मीटर, चौथा स्थान
- बालिका अंडर-14: नैना सिंह (रांची) – ट्रायथलॉन सी, पांचवां स्थान
फाइनल में पहुंचे एथलीट:
- बालक अंडर-16: राजन राज मरांडी (बोकारो) – ऊंची कूद, विष्णु मुर्मू (देवघर) – जेवलिन थ्रो
- बालक अंडर-20: पार्थ सिंह (रांची) – लंबीकूद, संदीप कुमार (रांची) – लंबीकूद, अफरोज अहमद (हजारीबाग) – ऊंची कूद
- बालिका अंडर-18: सविता मुर्मू (जामताड़ा) – जेवलिन, शिल्पा कुमारी (रांची) – जेवलिन
- बालिका अंडर-20: आकांक्षा कुमारी (पलामू) – 400 मीटर, प्रीति लकड़ा (हजारीबाग)
सेमीफाइनल में पहुंचे:
- बालिका अंडर-18: पूनम कुमारी (रांची) – 400 मीटर
- बालक अंडर-18: आकाश दीप किंडो (गुमला) – 400 मीटर
- बालक अंडर-20: मनीष कुमार (गिरिडीह) – 400 मीटर
टीम कोच: योगेश यादव (साहेबगंज), प्रभात रंजन तिवारी, नरेश कुजूर (रांची), अनुकम्पा रुंडा (हजारीबाग)
टीम मैनेजर: सिकंदर महतो (सरायकेला)
झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के. पांडे ने बताया कि झारखंड के खिलाड़ियों ने हर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है और आगामी दिनों में और भी पदक की उम्म
