युवा राजद की कमिटी का विस्तार, अध्यक्ष ने दूसरी सूची जारी की

राँची

रांची : आज प्रदेश राजद कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर नयी कमिटी का विस्तार करते हुए दूसरी सूची जारी की. जिसमें 5 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव,7 सचिव और 11 जिलाध्यक्ष बनाया गया.

कमिटी में इन्हें मिली जगह

प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए रांची से जफीर खान,शहनाज़ खातून, अविनाश कुमार, कोडरमा से सहनुर आलम और पलामू से राहिल राज हैं. प्रदेश महासचिव के लिए रांची से धर्मेंद्र सिंह और जमशेदपुर से शैलेंद्र कुमार. प्रदेश सचिव के लिए रांची से लाल बाबू रजक, बोकारो से बिट्टू यादव, इम्तियाज खान, पलामू से पूनम देवी, राणा प्रताप कुमार यादव, लातेहार से सूरजदेव यादव, कोडरमा से इंद्रदेव यादव.

ये बने जिलाध्यक्ष

जिला अध्यक्ष के लिए मो अली दुमका जिलाध्यक्ष, नविननदेव कुमार यादव देवघर जिलाध्यक्ष, मनोज रजक कोडरमा जिलाध्यक्ष, अकबर खान रामगढ़ जिलाध्यक्ष, प्रतीक अंगार चतरा जिलाध्यक्ष, राजेश मिश्रा धनबाद जिलाध्यक्ष, कमलेश यादव जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, उदित यादव सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष, राजेश उरांव लोहरदगा जिलाध्यक्ष, दिलेश्वर यादव लातेहार जिलाध्यक्ष.

मंतोष यादव बने प्रदेश प्रवक्ता

वहीं प्रदेश महासचिव मंतोष यादव को प्रदेश प्रवक्ता पद एवं महासचिव क्षितिज मिश्रा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया. पदाधिकारियों के नाम की घोषणा करने के बाद प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि आगामी 14 मई को राज्य कार्यकारिणी का बैठक प्रदेश राजद कार्यालय रांची में किया जाएगा.

प्रेस कांफ्रेंस में यह रहे मौजूद

युवा राजद के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रानी कुमारी, क्षितिज मिश्रा, संतोष राम समेत अन्य मौजूद रहे. यह जानकारी मंतोष यादव महासचिव सह प्रवक्ता युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश ने दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *