25 स्वर्ण पदक के साथ रांची ताइक्वांडो टीम बनी रनरअप
26वीं झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रांची के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रांची। धनबाद में आयोजित 26वीं झारखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रांची जिला ताइक्वांडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 स्वर्ण पदकों के साथ रनर-अप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं धनबाद जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से 7 से 9 अगस्त 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में करीब 900 प्रतिभागी, कोच, मैनेजर और रेफरी शामिल हुए।
रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची से करीब 120 खिलाड़ियों की टीम प्रतियोगिता में शामिल हुई। टीम के साथ कोच अनंत नाग चंदन, ताराकांत पटेल, चंदन कुमार, नेहा सिंह, संजय मुंडा और मिलेनियम स्नेहल मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में रांची के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर रांची टीम को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह में धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने रांची टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
रांची के स्वर्ण पदक विजेता
सखी बंगार, तन्वी वत्स, आनुष्का पाल, जय नंदिनी यादव, आराध्या कुमारी, हर्षिता गोस्वामी, सिद्धार्थ कुमार, लीचवी राज, अभय गोप, ओम प्रकाश, आरुष कुमार, समर सौरिया, कबीर भगत, अंकिता कुमारी, आकांक्षा तिर्की, आयुशी मानशी, जिया कुमारी, ऋषिका बारा, ऋषभ कुमार और श्रीनिका रती ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
पूमसे स्पर्धा में अंडर-40 रिकॉग्नाइज्ड इंडिविजुअल मेल में एमडी मोदस्सर, अंडर-50 रिकॉग्नाइज्ड इंडिविजुअल में एमडी जावेद अंसारी, 18+ मिक्स्ड पूमसे इंडिविजुअल में इम्तियाज हुसैन ने स्वर्ण पदक जीता।
17+ मिक्स्ड टीम पूमसे में मिलेनियम स्नेहल, चंदन कुमार, ईशान सिंह, आयुष राज, मालती कुमारी और पूजा कुमारी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
19 खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
रजत पदक जीतने वालों में लाडली पांडेय, रिद्धिमा सिंह, ईशान सिंह, अंजली कुमारी, आराध्या, आशि भगत, आशीष राज सिंह, प्रगति रानी, अनुपमा, नाजिया प्रवीन, निकिता सरियन, सभ्य विनायक, एमडी जुनैद, आरव सिंह, आदित्य प्रकाश, सौम्या गुरुंग, पल्लवी दीप रानी, प्रजना सिंह और आरोही कुमारी शामिल हैं।
सात खिलाड़ियों ने जीते कांस्य
कांस्य पदक विजेताओं में सिया शुक्ला, कुमार चिराग, अंश मिश्रा, संकेत खाड़िया, जिया कुमारी, कल्पना महतो और पी. विशाल शामिल हैं।
रांची टीम की सफलता पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को रांची में ताइक्वांडो के बढ़ते स्तर का प्रमाण बताया।
