रांची एसएसपी राकेश रंजन ने फहराया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिया कर्तव्य का संदेश
Ranchi : गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने अपने आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और देश के संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सार्जेंट मेजर आनंद खलखो सहित जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और जवानों ने अनुशासन और एकता का परिचय देते हुए समारोह में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास बनाए रखना जरूरी है, ताकि समाज में शांति और सौहार्द कायम रह सके। एसएसपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की और उन्हें आगे भी इसी तरह सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
