ठंड के मौसम में बदला श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर का समय, सुबह 6:30 बजे खुलेंगे पट
दोपहर 12:30 से 3 बजे तक मंदिर रहेगा बंद, शाम 5:30 बजे होगी संध्या आरती
रांची। ठंड के मौसम को देखते हुए पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। एम.आर.एस. श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोपाष्टमी के बाद नया समय निर्धारित किया गया है।
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि अब मंदिर सुबह 6:30 बजे खुलेगा और दोपहर 12:30 बजे तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर सकेंगे। इसके बाद मंदिर दोपहर 3 बजे पुनः खुलेगा और रात 8 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा। दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक मंदिर बंद रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन शाम 5:30 बजे संध्या आरती होगी। मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित अरविंद पांडेय 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मंदिर में सभी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान उनके द्वारा विधिवत संपन्न कराए जाएंगे।
