रांची

रांची प्रेस क्लब चुनाव : शफीक़ अंसारी ने दाखिल किया अध्यक्ष पद का नामांकन

वरिष्ठ पत्रकार बने प्रस्तावक, पत्रकारों ने जताया भरोसा
रांची : रांची प्रेस क्लब में आज आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान श्री शफीक़ अंसारी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय वरिष्ठ पत्रकार रजत कुमार गुप्ता प्रस्तावक बने, जबकि विनय कुमार वर्मा ने समर्थक के रूप में अपना समर्थन दर्ज किया। दोनों पत्रकारों ने शफीक़ अंसारी की निष्पक्ष छवि और संगठनात्मक क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब और अधिक सशक्त हो सकता है।
नामांकन के दौरान प्रेस क्लब परिसर में पत्रकार समुदाय की उपस्थिति खास तौर पर देखने को मिली। इस अवसर पर शिव कुमार अग्रवाल और रांची प्रेस क्लब के पूर्व सचिव जावेद अख्तर भी मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या मंऔ पत्रकार और सदस्य कार्यक्रम में शरीक हुए।
मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस क्लब में पारदर्शिता, नई कार्यशैली और सदस्यों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। शफीक़ अंसारी ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे प्रेस क्लब को एक सक्रिय, सशक्त और सभी पत्रकारों के हितों के अनुरूप चलाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम शांत और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *