रांची : झारखंड कैबिनेट ने तीन नवंबर को झारखंड जगुआर में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों को 7वें पीआरसी के आलोक में विशेष सुविधा/भत्ता को पुनरीक्षित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर झारखंड चतुर्थ वर्गीय पुलिस कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर सेवा संवर्ग के पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल है. कर्मचारी संघ और झारखंड जगुआर सेवा संवर्ग के पुलिसकर्मियों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का अभिनंदन, अभिवादन और आभार जताया. मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और गुलदस्ता भेंट किया.
