रांची

रांची नगर निगम मेयर चुनाव: 8 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, अब मैदान में 11 प्रत्याशी

चुनाव

Ranchi : नगरपालिका निर्वाचन–2026 के तहत रांची नगर निगम मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। समाहरणालय के ब्लॉक-बी में स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में कुल 8 उम्मीदवारों ने विधिवत रूप से अपना नामांकन वापस ले लिया।

अब मेयर पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि सभी प्रत्याशियों को शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

इन 8 उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम

जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है, उनमें अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं।

अब ये 11 उम्मीदवार हैं मैदान में

नाम वापसी के बाद मेयर पद के लिए जो 11 उम्मीदवार अंतिम रूप से चुनाव लड़ेंगे, उनमें रमा खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर के नाम शामिल हैं।

7 फरवरी को मिलेगा चुनाव चिन्ह

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से बताया गया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रत्याशियों को 7 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी

प्रशासन ने कहा है कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *