रांची

रांची नगर निगम ने ब्रिस्फोर्ड स्कूल के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का किया वितरण


रांची। रांची नगर निगम की ओर से बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को मां वैष्णवी ट्रस्ट के सहयोग से करमटोली चौक स्थित ब्रिस्फोर्ड स्कूल (प्राइमरी विंग) के 200 विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित रांची के निर्माण को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मां वैष्णवी ट्रस्ट एवं रिलेशंस संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष ए. के. तिवारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, ब्रिस्फोर्ड स्कूल की प्राचार्या रुचि साबू, रांची नगर निगम के हॉर्टिकल्चर सेल से लोकेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता निवेदिता निधि एवं राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर रांची को हरा-भरा और स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जया बनर्जी, अदिति दास, सुधाकर यादव, जितेंद्र अंबष्ट सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

यह जानकारी अमन द्वारा दी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *