गोपाष्टमी पर पुंदाग के श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में होगा विशेष आयोजन
17 नवंबर को गौमाता की पूजा, सामूहिक आरती और भजन-कीर्तन का होगा आयोजन, राधा-कृष्ण मंदिर में होगा विशेष श्रृंगार
रांची, 16 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर 17 नवंबर को पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी गौ सेवा धाम में यह पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना, गौसेवा, सामूहिक आरती, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद एवं भोग वितरण का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु गौमाता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना करेंगे।
आकर्षक आभूषणों से होगा राधा-कृष्ण का श्रृंगार
गोपाष्टमी के अवसर पर श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का जड़ित एवं आकर्षक आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण का अनुभव होगा।
गौ-संरक्षण और सेवा का दिया जाएगा संदेश
ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि गोपाष्टमी के आयोजन का उद्देश्य गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर गौसेवा और पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
SEO Title: रांची
