JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने सीआईडी की विशेष अदालत में लगाई जमानत याचिका
रांची (झारखंड)। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी और अनियमितता के मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है। उनके अधिवक्ता ने गुरुवार को सीआईडी (CID) की विशेष अदालत में याचिका दाखिल की।
कमीशन लेने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि JPSC परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर गहन जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीआईडी ने एल खियांग्ते पर परीक्षा का संचालन करने वाली एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने के गंभीर आरोप पाए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
मामले में अब तक 20 से अधिक गिरफ्तारियां
इस हाई-प्रोफाइल परीक्षा घोटाला मामले में सीआईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक इस केस में JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अदालत में दाखिल जमानत याचिका पर जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है।
