झारखंड

Ranchi Football: इको एफसी बनी बी डिवीजन चैंपियन, गुरुंग एफसी के साथ सुपर डिवीजन में बनाई जगह

रांची: छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित बी डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में इको एफसी चारीहुजीर ने गुरुंग एफसी को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ इको एफसी और उपविजेता गुरुंग एफसी ने 2027-28 सत्र की सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के लिए क्वालीफाई कर लिया।

अजय के गोल से इको एफसी को मिली जीत

नामकुम के कवाली ग्राउंड में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के पहले हाफ के 32वें मिनट में इको एफसी के अजय ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद गुरुंग एफसी ने दूसरे हाफ में बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। अंततः इको एफसी ने 1-0 से मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

चुट्टू एफसी और स्वर्णरेखा टाटीसिल्वे बी डिवीजन में रेलीगेट

सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के 2026-27 सत्र में प्रदर्शन के आधार पर चुट्टू एफसी और स्वर्णरेखा टाटीसिल्वे की टीमें रेलीगेट होकर बी डिवीजन में चली गईं।

खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार

फाइनल मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

  • मैन ऑफ द सीरीज: आशिक, गुरुंग एफसी
  • बेस्ट गोलकीपर: आशिक, गुरुंग एफसी
  • मैन ऑफ द मैच: अजय, इको एफसी
  • बेस्ट मिडफील्डर: अजय, इको एफसी

इस अवसर पर छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, हेड ऑफ रेफरी फरीद खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *