Home

रांची : प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र को दी गई विदाई

Ranchi : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर रांची में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री शामिल हुए.

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने श्री मिश्र को उनके अच्छे प्रशासनिक कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री मिश्र का अनुभव और मेहनत सभी अधिकारियों के लिए सीख देने वाला रहा है.

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि अंजनी कुमार मिश्र ने अपने कार्यकाल में रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों में विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया. उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई.

इस अवसर पर अंजनी कुमार मिश्र ने सभी साथियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही. साथ ही उन्होंने नए अधिकारियों से जनता की सेवा ईमानदारी से करने की अपील की.

समारोह में श्री मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल और फूल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रमंडल और जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *