रांची जिला अंडर-14 बालक-बालिका खो-खो टीम 17वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची से बोकारो रवाना

खेल झारखण्ड

रांची : रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में सात दिवसीय सब जूनियर खो-खो बालक -बालिका वर्ग का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2 धुर्वा रांची में सम्पन्न हुआ. इस प्रशिक्षण शिविर के आधार पर रांची जिला सब जूनियर बालक -बालिका खो-खो टीम का चयन किया गया जो दिनांक 15 से 17 नवम्बर तक बोकारो में आयोजित 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक -बालिका खो-खो प्रतियोगिता में रांची जिला का नेतृत्व करेगा. यह जानकारी रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने दी.

अंडर -14 बालिका वर्ग

आरूषी कुमारी (कप्तान), हंसिका कुमारी (उपकप्तान), लवली कुमारी, अन्नु कुमारी, रोशनी कुमारी -1, चन्दन कुमारी , सोनाली कुमारी, रितिका कुमारी, प्रिया कुमारी, वैष्णवी कुमारी, गुनगुन कुमारी, अंशु कुमारी, रोशनी कुमारी -2 , संस्कृति कुमारी, जूली कुमारी.

  • सुरक्षित खिलाड़ी: सीमा कुमारी, भूमिका कुमारी
  • प्रशिक्षक: सौम्या सेजल वर्मा
  • प्रबंधक: प्रीति रानी

अंडर -14 बालक वर्ग

शिवम नायक (कप्तान), शिवा कुमार (उपकप्तान), रोहित लोहरा, सत्यवीर कुमार दास, रणबीर कुमार दास, अमन कुमार, अनीश यादव, अनमोल नायक,  आकाश कुमार, जयप्रकाश कुमार, प्रिन्स कुमार, आयुश नायक, अंकित बैठा, भीम बड़ाइक.

  • सुरक्षित खिलाड़ी : आदित्य कच्छप, अनीश लोहरा
  • प्रशिक्षक : निखिल कुमार
  • प्रबंधक : सुभाष गांगुली
  • चीफ डी मिशन : विवेक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *