रांची जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
08 सितंबर से खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रारंभ, 06 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ मिलेगा मौका
रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 06 सितंबर 2025 (शनिवार) को संघ के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा (राजू शर्मा) ने की।
बैठक में आगामी क्रिकेट सत्र की शुरुआत, पिछले सत्र की समीक्षा, और पंजीकरण प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। संघ ने निर्णय लिया कि क्लब, स्कूलों एवं क्रिकेट एकेडमियों से जुड़े खिलाड़ी दिनांक 08 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 के बीच अपना पंजीकरण रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में अनिवार्य रूप से करवा लें।
जो खिलाड़ी निर्धारित तिथि तक पंजीकरण नहीं करवा पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क के साथ 06 अक्टूबर 2025 तक अंतिम अवसर दिया जाएगा। विलंब शुल्क के रूप में पंजीकरण शुल्क के अतिरिक्त उसकी आधी राशि देय होगी।
बैठक में संघ के उपाध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव, सुनील कुमार, विभूति कुमार अमर, सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष श्री सौमित्र पटनायक, कार्यकारिणी सदस्य श्री चंचल भट्टाचार्य, सुरेश कुमार, मुजफ्फर अली, मोहम्मद उजैर, सहायक सचिव सुनील पाल, नंदजी पांडे, शंभू सिन्हा, माणिक घोष, अंजना दुबे सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संघ ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकरण कराकर आगामी सत्र में भागीदारी सुनिश्चित करें।
