Shatranj

रांची जिला शतरंज प्रतियोगिता : आज पांच  चक्रों के खेल हुए

खेल राँची

रांची : रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा तीन दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरु नानक स्कूल, रांची के सभागार में दूसरे दिन पांच चक्रों का खेल खत्म हुआ. आज के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एवं जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा उपस्थित थे.

पांच  चक्रों के खेल समाप्ति पर शीर्ष पर रहे ये खिलाड़ी

आज के पांच  चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ बैशाखी दास, अरूण कुमार, अधिराज डे एवं बिरंची कुमार सिन्हा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एवं 4. 5 अंकों के साथ ऋषिराज, आदिति राज, बुदेव त्रिपाठी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे.

इनकी रही उपस्थिति

सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष मिथिलेश पांडे, सह सचिव  रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नवीन प्रकाश, विकाश कुमार और गुरु नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से खेल इंचार्ज परमजीत सिंह छोटू मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *