रामगढ़ में अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
चित्रकारी, रंग भरो, सेल्फ ड्राइंग, मंत्र और भजन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा
रामगढ़, 4 अक्टूबर। शहर के चट्टी बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला सभागार में रविवार को श्री श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी दिनेश पोद्दार, संजीव बरेलिया, समाज के अध्यक्ष नानू राम गोयल, राजेश मोदी और मुरारीलाल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल गोयल और दीपक पंसारी रहे। महोत्सव के तहत बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
चित्रकारी और रंग भरो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महोत्सव के दौरान आयु और कक्षा के अनुसार चित्रकारी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों के लिए रंग भरो प्रतियोगिता रखी गई। वहीं कक्षा तीन से पांचवीं तक के जूनियर वर्ग के बच्चों ने सेल्फ ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए भी सेल्फ ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इन प्रतियोगिताओं की संयोजिका सोनम अग्रवाल और तृषा केडिया रहीं। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंत्र और भजन प्रतियोगिता में भी उत्साह
कार्यक्रम में मंत्र एवं भजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा दो और कक्षा तीन से पांचवीं तक के बच्चों के लिए मंत्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं सीनियर वर्ग के बच्चों ने भजन प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी रहा।
आयोजन को सफल बनाने में सदस्यों का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री शंकर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विकास शाह, संयुक्त मंत्री रोहित पंसारी, कोषाध्यक्ष दीपक पंसारी, जयंती संयोजक उज्ज्वल बरेलिया और निखिल गोयल सहित समाज के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संजीव बरेलिया, अजय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, उमेश राजगढ़िया, अनिल गोयल, विकास केडिया, अरुण अग्रवाल, अरुण गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
