Homeदेश

राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ


नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पूरा मंत्रिमंडल और कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राधाकृष्णन को बधाई दी और कहा कि वह भारत के संवैधानिक मूल्यों को और मजबूती देंगे तथा संसदीय चर्चाओं को सार्थक दिशा प्रदान करेंगे।

तीसरे तमिल नेता बने उपराष्ट्रपति

राधाकृष्णन, जो इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं, तमिलनाडु से आने वाले तीसरे नेता हैं जिन्होंने उपराष्ट्रपति पद संभाला है। उनकी जीत को एनडीए की बड़ी मजबूती माना जा रहा है।

विपक्षी दलों की दूरी

उपराष्ट्रपति चुनाव में 13 सांसदों ने मतदान नहीं किया था। इनमें बीजू जनता दल (बीजेडी) के 7, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के 4, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) का 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल रहे.

कई बड़े नेता रहे मौजूद

शपथ ग्रहण से पहले कई बड़े नेता देर रात दिल्ली पहुंचे। इनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *