भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज

Ramgarh : भारतमाला परियोजना के तहत रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज की मांग कर रहे हैं। आखिरकार दिल्ली तक पहुंचने और अब इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अपनाया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की हालत पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुलभ हो गई है। भारत माला परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण के कारण गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा था और लोगों को सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुटब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लंबित से लेते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पहल की और संबंधित अधिकारियों के सामने गांवों की समस्याएं रखीं।
कुल्ही चौक में हुई थी महत्वपूर्ण बैठक
कुछ समय पहले दुलमी के कुल्ही चौक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों और भारतमाला परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा था। ग्रामीणों ने बताया था कि सड़क निर्माण के बाद कई स्थानों पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने से रोजाना परेशानी हो रही है। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
दिल्ली में एनएचएआई अध्यक्ष से मिले सांसद
ग्रामीणों की मांग को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी नई दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। सांसद के प्रयासों का ही परिणाम है कि दुलमी प्रखंड के कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुटब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
लोगों की सुरक्षा और सुविधा होगी बेहतर
आजसू के दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सांसद ने एनएचएआई अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सड़क के कारण कई गांवों के लोगों को आवागमन, सुरक्षा और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज बनने से लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।
स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी
परियोजनाओं की मंजूरी मिलने की खबर सामने आते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। भारतमाला परियोजना के तहत मिली यह सौगात दुलमी और आसपास के गांवों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
