रांची

UPSC की NDA-NA और CDS परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा, 19 केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगी पाबंदी

निषेधाज्ञा

Ranchi : UPSC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA-NA 1), 2026 और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS 1), 2026 के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह आदेश सदर एसडीएम कुमार रजत ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया है। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद आशंका जताई गई है कि परीक्षा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ लगाकर शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है।

12 अप्रैल को सुबह 6 से रात 9 बजे तक रहेगा आदेश प्रभावी
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निषेधाज्ञा 12 अप्रैल 2026 (शनिवार) को सुबह 06:00 बजे से रात 09:00 बजे तक लागू रहेगी। यह पाबंदी रांची के निर्धारित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में प्रभावी होगी।

इन गतिविधियों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में निम्नलिखित गतिविधियों पर रोक लगाई गई है—

1. पांच या अधिक लोगों का एकत्र होना
एक जगह 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक रहेगी।
हालांकि सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को इससे छूट दी गई है।

2. ध्वनि विस्तारक यंत्र पर रोक
किसी भी प्रकार के लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

3. हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध
बंदूक, राइफल, रिवॉल्वर, बम, बारूद जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पर रोक लगाई गई है।
सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को इससे छूट दी गई है।

4. लाठी-डंडा और धारदार हथियार पर भी रोक
लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गडासा, भाला जैसे हरवे हथियार लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

5. बैठक और आमसभा पर रोक
किसी भी प्रकार की बैठक, सभा या आमसभा आयोजित करने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

रांची के इन 19 परीक्षा केंद्रों पर लागू होगी निषेधाज्ञा
निषेधाज्ञा जिन परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू होगी, वे इस प्रकार हैं—

  1. सेन्ट्रल एकादमी, बरियातू रोड, रांची
  2. राजकीय बालिका +2 उच्च विद्यालय, बरियातू (HDFC बैंक के सामने), रांची
  3. महेन्द्र प्रसाद इंटर महिला महाविद्यालय, 62/डी सर्कुलर रोड, रांची
  4. डीएवी नन्दराज मॉडर्न स्कूल, पी एंड टी कॉलोनी, वर्धमान कम्पाउण्ड, लालपुर
  5. संत अलोइस हाई स्कूल, पुरूलिया रोड, रांची
  6. संत जॉन हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची
  7. उर्सुलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, पुरूलिया रोड, रांची
  8. फिरायालाल पब्लिक स्कूल, नियर रेलवे ओवरब्रिज, 5 मेन रोड, रांची
  9. गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, रांची (सब सेंटर-ए)
  10. गोस्सनर कॉलेज, क्लब रोड, रांची (सब सेंटर-बी)
  11. डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-III, धुर्वा (HEC गोलचक्कर के पास)
  12. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जेपी मार्केट धुर्वा के पीछे (सब सेंटर-ए)
  13. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जेपी मार्केट धुर्वा के पीछे (सब सेंटर-बी)
  14. दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेल टाउनशिप, धुर्वा
  15. विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-II, धुर्वा (सब सेंटर-ए)
  16. विवेकानन्द विद्या मंदिर, सेक्टर-II, धुर्वा (सब सेंटर-बी)
  17. संत पॉल कॉलेज, चर्च रोड, बहुबाजार, रांची
  18. छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, PHE ऑफिस के पीछे, बूटी रोड, रांची
  19. राजकीय +2 हाई स्कूल, कांके, सेमरटोली (CIP के पास), कांके, रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *