Home

प्रिंस खान का करीबी मेजर दुबई से गिरफ्तार, कोलकाता से लाया गया धनबाद

Dhanbad : कोयलांचल में आतंक का पर्याय बना प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर को आखिरकार इंटरपोल की मदद से झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मेजर को पहले भारत लाया गया, फिर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा। कोलकाता एयरपोर्ट से झारखंड पुलिस की टीम भारी सुरक्षा में मेजर को लेकर धनबाद पहुंच रही है। इस दौरान मेजर को लेकर जिन-जिन जिलों में केस दर्ज है, सभी पूछताछ के लिए रिमांड पर लेंगे।

मेजर ही ऑडियो व वीडियो भेजता था कारोबारी को

झारखंड पुलिस के अनुसार आजतक के सभी मामलों में शैफी उर्फ मेजर प्रिंस खान के निर्देश पर लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था। वह गिरोह की गतिविधियों को संचालित करने में अहम भूमिका निभाता था। प्रिंस खान के खिलाफ लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से गिरोह को बड़ा झटका लगा है। पुलिस को उम्मीद है कि शैफी से पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। वहीं यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रिंस खान को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *