राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर में भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद परिसर में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम संसद परिसर के प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके साहस और देशभक्ति की सराहना की। कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना चाहिए।
