Home

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सर गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दुखद अवसर पर राष्ट्रपति ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शिबू सोरेन, जिन्हें झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता और जनजातीय अधिकारों के सशक्त पैरोकार के रूप में जाना जाता था, का निधन न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *