रांची

रांची में सरहुल पर्व की तैयारियां तेज, डीसी और एसएसपी ने सरना स्थलों का किया निरीक्षण

Ranchi : राजधानी में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी शहर के अलग-अलग अखाड़ों और सरना स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे।

सरना स्थलों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बांध गाड़ी और सिरमटोली सरना स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने पूजा स्थल की व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह भी देखा कि जुलूस के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा

निरीक्षण के दौरान सरहुल पर्व के दिन सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि पर्व के दिन शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और जुलूस के मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

सरना समाज ने दिए सुझाव

मौके पर मौजूद सरना समाज के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

प्रशासन ने दिया भरोसा

प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखा जाएगा, ताकि शहर में आने-जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *