Home

गुमला जिले में धान खरीदारी की तैयारियां पूरी, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Gumla : जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार धान खरीदारी के लिए सभी केंद्रों पर अच्छी व्यवस्था करने का दावा किया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने बताया कि डीसी प्रेरणा दीक्षित ने सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान को दलालों के जरिए धान बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति ग्रामीणों को गुमराह करके अवैध रूप से धान खरीदता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस साल जिले में 29 लैम्प्स केंद्रों के माध्यम से कुल तीन लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से धान बेचने का मौका मिले। साथ ही, सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि इस बार किसानों को धान बेचने का पूरा पैसा एक साथ (एकमुश्त) दिया जाएगा, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *