पलामू

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, डीसी और एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

पलामू, 13 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पलामू के पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जायेगा। यहां प्रातः 9.05 बजे मुख्य ध्वजारोहण किया जायेगा। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। जवानों ने परेड का पूर्वाभ्यास किया।

परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से एक खुली जीप में सवार होकर परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। निर्धारित टाइमिंग के अनुसार उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मौके पर डीसी और एसपी ने मुख्य समारोह के कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य समारोह के दिन समय पर उपस्थित होने और ऐहतियात बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए से अपने-अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *