Pranami

प्रणामी ट्रस्ट ने अल्पाहार एवं भोजन सामग्री का किया वितरण

राँची

रांची : एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में ट्रस्ट के सदस्यों ने आज माघ माह के मौनी अमावस्या के दिन हेहल के बजरा के वृद्ध, महिलाओं, पुरुषों, छोटे- छोटे बच्चों, जरूरतमंद, अभावग्रस्त एवं नि:शक्त लगभग 200 लोगों के बीच मिक्चर का पैकेट, बिस्किट, तिलकुट, क्रिम बन और भोजन सामग्री का वितरण किया गया.                                                                                     

अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की देखरेख में हुआ वितरण

संस्था के सदस्यों के द्वारा समय- समय पर जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त लोगों के बीच सेवा के कार्य किसी भी रुप में किये जाते रहते हैं. आज संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की देखरेख संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी एवं बिष्णु सोनी ने आज वितरण किया गया.

इनकी रही उपस्थिति

वितरण के महान कार्य में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, सज्जन पाडिया, बिष्णु सोनी, पवन पोद्दार, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह एवं इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजू अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *