धनबाद

52 लाख की ठगी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Dhanbad : धनबाद में 52 लाख रुपये की ठगी के मामले में वर्षों से फरार चल रहे आशीष कुमार गुप्ता के घर बुधवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर दिया। यह कार्रवाई धनसार थाना क्षेत्र में दर्ज ठगी के मामले से जुड़ी है।

आरोप है कि आशीष गुप्ता ने जमीन और घर दिलाने के नाम पर अमित कुमार से 52 लाख रुपये ले लिए थे, लेकिन न जमीन दी और न पैसे लौटाए। पीड़ित के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है आरोपी के खिलाफ कई अन्य शिकायतें भी लंबित हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि कोर्ट से आशीष गुप्ता के खिलाफ वारंट पहले ही जारी किया जा चुका था, लेकिन वह लगातार पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया से बचता रहा। इसी वजह से बलवाड़ी स्थित उसके घर के मुख्य द्वार पर इश्तिहार चिपकाया गया है।

अब अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी जल्द सामने नहीं आता, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *