खूंटी

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

खूंटी, 12 अक्टूबर । आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित अपराध गोष्ठी में विधि-व्यवस्था, प्रतिमा विसर्जन, रावण दहन, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई।

इस दौरान सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और स्वयंसेवकों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप का उपयोग करने पर भी जोर दिया गया। पूजा पंडालों, रावण दहन स्थलों और विसर्जन मार्गों पर भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात और आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *