भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालु करेंगे अयोध्या, काशी और बैद्यनाथ धाम की यात्रा
4 जुलाई से शुरू होगी विशेष धार्मिक यात्रा, रांची और हटिया स्टेशन पर भी होगा ठहराव
जमशेदपुर/रांची, 25 जून। भारतीय रेलवे श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन “अयोध्या-काशी पुण्य यात्रा विद बैद्यनाथ धाम” का संचालन करने जा रहा है। यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं को अयोध्या, काशी और बैद्यनाथ धाम सहित महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी।
4 जुलाई को सिकंदराबाद से होगी रवाना
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह विशेष पर्यटक ट्रेन 4 जुलाई 2026 को सिकंदराबाद से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन 5 जुलाई को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र से होकर गुजरेगी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत संचालित इस विशेष ट्रेन में कुल 14 आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
झारखंड के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ट्रेन 5 जुलाई को शाम 7:00 बजे झारसुगुड़ा स्टेशन पहुंचेगी और 7:10 बजे वहां से रवाना होगी। इसके बाद रात 8:55 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचेगी तथा 9:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा के अगले चरण में ट्रेन 6 जुलाई को रात 11:50 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 11:55 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 12:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी और 12:20 बजे आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को प्रमुख तीर्थ स्थलों तक सुरक्षित और सुगम रेल संपर्क उपलब्ध कराना है। इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ यात्रियों को एक संगठित और यादगार यात्रा अनुभव भी प्राप्त होगा।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधा
रेलवे का कहना है कि आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित यह ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुरक्षा, आरामदायक यात्रा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।