रांची

राँची में पिकल बॉल को मिला नया मंच, जिला एसोसिएशन का गठन

Ranchi : झारखंड में खेल एवं खिलाड़ियों की असीम प्रतिभा है, जिसे निखारने और उचित मंच प्रदान करने की आवश्यकता है। इसी दिशा में पिकल बॉल खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और अनेक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक हैं।खिलाड़ियों को संगठित मंच, व्यवस्थित प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन एवं प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Ranchi District Pickleball Association का विधिवत गठन किया गया है। यह गठन Jharkhand Pickleball Association के सचिव श्री प्रभात कुमार एवं उपाध्यक्ष बी. सुधीर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

📌 पदाधिकारीगण

अध्यक्ष: श्री संजय पांडेय

उपाध्यक्ष: श्री मंजीत सिंह

सचिव: श्री ऋषि कुमार

संयुक्त सचिव: श्री सुमित कुमार

कोषाध्यक्ष: श्री योगेश कुमार

📋 कार्यकारिणी समिति सदस्य
श्री हृदीप पी. जनार्दन
श्री दिलीप खलखो
श्री मंगल सिंह जमूदा
श्री मनोज तिवारी
श्रीमती सीमा रानी तिर्की
श्री अजीत कुमार
श्री सुमन सिन्हा
श्री विकास अग्रवाल
श्री भरत कुमार

🎯 एसोसिएशन के प्रमुख उद्देश्य

राँची जिले में पिकल बॉल खेल को बढ़ावा देना

प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना

जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता सुनिश्चित करना

शीघ्र ही प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवगठित एसोसिएशन युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *