Home

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गया पेसा उत्सव, मिठाई खिला किया खुशियों का इजहार

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पेसा उत्सव मनाया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते कांग्रेस भवन पहुंचे. एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड प्रभारी के राजू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें बधाई दी.

हमने वादा पूरा किया- केशव महतो

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस फैसले से झारखंड के अधिसूचित क्षेत्रों में लोकतांत्रिक सहभागिता पारदर्शिता और समावेशी विकास को नई दिशा मिलेगी. चुनावों में कांग्रेस एवं महागठबंधन के साझा घोषणा पत्र में पेसा कानून लागू करने की बात हमने कही.

वो वादे हमने पूरा करने का काम किया. जो अधिकार अधिसूचित क्षेत्र के लोगों को मिलना चाहिए था उस अधिकार को देने की दिशा में महागठबंधन सरकार ने रास्ता खोल दिया. पूर्व केंद्रीयमंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पेसा कानून द्वारा प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, विकास योजनाओं को मंजूरी मिलेगी और सांस्कृतिक पहचान वो रीति-रिवाज की रक्षा की जाएगी जिससे आदिवासियों का शोषण रुकेगा. मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *