Home

पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाली गढ़वा डीसी की कमान, बोले- विकास और सुशासन पहली प्राथमिकता

Garhwa : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 35वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ( DC) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह के बीच उन्होंने अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर नए उपायुक्त का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिले के विकास को नई दिशा देने की बात

पदभार संभालने के बाद नए डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले के विकास को नई गति और नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ कहा कि जिला प्रशासन सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर काम करेगा, ताकि सरकारी योजनाओं का फायदा हर जरूरतमंद तक समय पर पहुंच सके।

योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर

नए डीसी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि कोशिश यही रहेगी कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी रुकावट के पहुंचे। इसके लिए सभी विभागों के साथ मिलकर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में तेजी से काम कर आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नए डीसी ने यह भी कहा कि प्रशासन को और ज्यादा जवाबदेह, संवेदनशील और जनकेंद्रित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और व्यवस्था को ज्यादा मजबूत व सुगम बनाया जाएगा, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। पशुपतिनाथ मिश्रा ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहभागिता को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता मिलकर काम करेंगे, तभी गढ़वा का समग्र विकास संभव हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *