रांची

पद्मभूषण कड़िया मुंडा को सांस लेने में दिक्कत, रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती

Ranchi : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्मभूषण सम्मानित कड़िया मुंडा को सांस लेने में परेशानी होने के बाद रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल ही में उन्हें ठंड लगने से सांस लेने में दिक्कत हुई थी। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में पर्यवेक्षण में रखा है।

पहले भी पाया गया था निमोनिया का लक्षण

कुछ समय पहले भी कड़िया मुंडा को इसी तरह की समस्या हुई थी, जिसमें जांच के दौरान निमोनिया के लक्षण पाए गए थे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वे सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने फोन कर ली स्वास्थ्य की जानकारी

कड़िया मुंडा की तबीयत बिगड़ने की सूचना दिल्ली पहुंचते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन पर उनकी सेहत की जानकारी ली। नड्डा ने उनसे सीधे बात कर उनका हाल जाना और जल्दी ठीक होने की कामना की।

परिजनों का बयान : स्थिति बेहतर

कड़िया मुंडा के पुत्र अमर मुंडा ने बताया कि गुरुवार सुबह ठंड बढ़ने की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद एहतियातन उन्हें अस्पताल लाया गया। अमर ने बताया कि वे बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल, साधारण वाहन से ही अस्पताल पहुंचे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति में सुधार है। परिजन और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। अमर मुंडा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी फोन कर उनका हालचाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *