NTHA ने सिमडेगा को 11-0 से हराकर जीती जूनियर हॉकी चैंपियनशिप
फाइनल में एकतरफा जीत, रांची ने खूंटी को 4-1 से हराकर हासिल किया तीसरा स्थान
जमशेदपुर, 14 अगस्त। नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 (पुरुष) का समापन शुक्रवार को नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA), जमशेदपुर में हुआ। फाइनल मुकाबले में NTHA ने सिमडेगा को 11-0 से करारी शिकस्त देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में रांची ने खूंटी को 4-1 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में सिमडेगा के रोहित मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं तीसरे स्थान के मुकाबले में रांची के सनीत एक्का प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
व्यक्तिगत पुरस्कार
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए टिंटुस हेम्ब्रम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: ऋषव कुल्लू (सिमडेगा)
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: सुजल कुल्लू (रांची)
सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुजीत केरकेट्टा
सर्वश्रेष्ठ अटैकर: जोसेफ होरो (खूंटी)
समापन समारोह में कैप्टन अमिताभ, सीईओ, हॉकी ऐस फाउंडेशन एवं हेड ऑफ स्किल डेवलपमेंट, डिसेबिलिटी एंड स्पोर्ट्स तथा सीए अनुज मेहंदीरत्ता, सीएफओ, हॉकी ऐस फाउंडेशन एवं हेड, बिजनेस फाइनेंस, टाटा स्टील मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
