झारखंड में नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की हुई पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

Ranchi : झारखंड के नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की पोस्टिंग कर दी गयी है। संबंधित अधिसूचनाकार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों और जिला परिषदों में अधिकारियों को अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है। किस अधिकारी की कहां पोस्टिंग हुई है… देखें
दिलेश्वर महतो को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, गुमला के पद पर नियुक्त किया गया है।
इश्तियाक अहमद को संयुक्त सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, राँची के पद पर नियुक्त किया गया है।
विद्यानन्द शर्मा पंकज को संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, राँची में पदस्थ किया गया है।
संगीता लाल को संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, राँची में नियुक्त किया गया है।
रोबिन टोप्पो को संयुक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, राँची में पदस्थ किया गया है।
नयन तारा केरकेट्टा को निदेशक (प्रशासन), कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, राँची में नियुक्त किया गया है।
अरूण कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, राँची में पदस्थ किया गया है।
आलोक शिकारी कच्छप को परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, खूँटी में नियुक्त किया गया है।
अनिलसन लकड़ा को संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग, राँची में पदस्थ किया गया है।
नागेन्द्र पासवान को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में नियुक्त किया गया है।
सुबोध कुमार को संयुक्त सचिव सह संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, राँची में नियुक्त किया गया है।
आसिफ एकराम को निदेशक, संस्कृति (पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग), राँची में पदस्थ किया गया है।
नीरज कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग, राँची में नियुक्त किया गया है।
जुल्फिकार अली को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, राँची में पदस्थ किया गया है।
अर्चना मेहता को संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय, राँची में नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में कुशल नेतृत्व सुनिश्चित करना बताया गया है।
