Home

NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी:3 मई को हुई थी परीक्षा, पेपर लीक के कारण 12 मई को इसे कैंसिल किया गया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार सुबह NEET-UG की नई तारीख का ऐलान कर दिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। NTA ने पेपर लीक की आशंका के बाद इस एग्जाम को 12 मई को रद्द कर दिया था।

इससे पहले यह परीक्षा 3 मई को भारत के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई थी। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार शाम को रीएग्जाम मामले में बैठक की थी। इस पूरे मामले पर प्रधान कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

NEET पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां

CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।

पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ 12 मई:

  • National Testing Agency (NTA) NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी।
  • CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की।
  • NTA परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।

13 मई:

  • CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की।
  • जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था।
  • जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं।

14 मई:

  • CBI ने मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *