Home

श्री श्याम मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, गोपाल मुरारका बने अध्यक्ष, गौरव अग्रवाल मोनू महामंत्री


  • रांची, 3 अगस्त। शहर की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा रविवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रथम तल्ले पर स्थित श्याम उपासना भवन में की गई। संस्था के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चुनाव पदाधिकारी विश्वनाथ नारसरिया ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थगित आमसभा से हुई, जिसमें कोरम की अनुपस्थिति के कारण पूर्व में स्थगित बैठक के बिंदुओं को संशोधित रूप में पारित किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: गोपाल मुरारका
  • महामंत्री: गौरव अग्रवाल (मोनू)
  • कोषाध्यक्ष: मनोज खेतान
  • उपाध्यक्ष: श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़ियां
  • मंत्री: पंकज अग्रवाल गाड़ोदिया, विष्णु चौधरी
  • उपमंत्री: आदित्य लोहिया, प्रवीण अग्रवाल सिंघानिया
  • प्रचार मंत्री: रोहित अग्रवाल
  • आंतरिक अंकेक्षक: राजेश चौधरी
  • कार्यकारिणी सदस्य: श्यामसुंदर शर्मा, राजेश ढांढनिया, अनिल नारनौली, स्नेह पोद्दार, प्रवीण अग्रवाल

द्वितीय तल्ले का शुभारंभ

इसी अवसर पर प्रातः 8:45 बजे मंडल द्वारा निर्मित श्याम उपासना भवन के द्वितीय तल्ले का भी भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ सत्यनारायण कथा और शालिग्राम पूजन से हुआ, जिसकी शुरुआत यजमान मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने की।

इसके उपरांत 10:45 बजे द्वितीय तल्ले का उद्घाटन अध्यक्ष सुरेश सरावगी और विश्वनाथ नारसरिया ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी नवनिर्वाचित महामंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *